लड्की-
घर के दरवाज़े पर पडा कूडा...
जो
यदि ज़्यादा दिन तक पडा रह गया
तो
सड कर बीमार कर देगा
घर भर को.
इसीलिए
जो मेहनताना माँग रहा है
दे दो कूडेवाले को
उठा कर ले जाए इसे
जल्दी से जल्दी
साफ-सुथरा दरवाज़ा देखे
बरसों बीत चुके हैं.
Tuesday, August 11, 2009
Sunday, August 09, 2009
अपराजिता
कल
जब मैं हार जाऊँगी
मैं जानती हूँ
कुछ नहीं होगा.
सब कुछ होगा
वैसा ही पुराना.
वही,
हार में जीत का अहसास ढूँढने की
मेरी आदतन कोशिश
वही निश्चिंतता,
वही मेरे सतत प्रयास
नए बिन्दुओं से नई शुरूआत के
"और निडर"
"और निर्भीक"
शायद अजेय बनने के...
शायद लोग भी क़ायल होंगे
उस नई जीत के नए मायनों के
पर,
यह बात तो मन में रहेगी ही
कि मैं हार गई
एक सच की लडाई.
Labels:
अजेय,
अहसास,
कल,
कोशिश,
निश्चिंतता,
प्रयास,
मीनू खरे,
मैं,
सच की लडाई,
हार
Thursday, August 06, 2009
सलाह
सलाह
क्या
आँगन का बल्ब
फ्यूज़ हो गया है ?
पिछवाडे
एक पिता,
अपनी बिटिया की तारीफें
लोगों से कर रहा है,
उसकी आँखों की चमक
उधार माँग ले ...
काम भर की रौशनी
आराम से मिल जायेगी
आँगन में .
क्या
आँगन का बल्ब
फ्यूज़ हो गया है ?
पिछवाडे
एक पिता,
अपनी बिटिया की तारीफें
लोगों से कर रहा है,
उसकी आँखों की चमक
उधार माँग ले ...
काम भर की रौशनी
आराम से मिल जायेगी
आँगन में .
Tuesday, August 04, 2009
Sunday, August 02, 2009
घरेलू महिला
घरेलू महिला,
कुछ उल्टे, कुछ सीधे
फंदों के बीच
फँसी एक सलाई ...
जिसके बिना
स्वेटर की उत्पत्ति संभव नहीं,
पर फिर भी
जिसका कोई अधिकार नहीं
स्वेटर के रंग, आकार और डिजाईन पर .
Labels:
घरेलू महिला,
महिला मुद्दे,
मीनू खरे का ब्लॉग,
हिंदी कविता
Subscribe to:
Posts (Atom)