Wednesday, July 12, 2017

अमरनाथ हमला: कुछ हाइकु






(1)
 ट्रिगर दबे
हरे से लाल हुआ
फिर सावन।

(2)

किसने किया?
रक्त से अभिषेक
आशुतोष का.

(3)

खूनी बौछार
पानी पानी हो गई
कश्मीरियत.
(4)

चारो दिशाएँ
लाल हुई हे! शिव
त्रिनेत्र खोलो.

(5)

हमारी माँग
माफ़ नहीं साफ़ हों
अब आतंकी।

Monday, July 10, 2017

कुछ हाइकु सावन के नाम


 
 
 
 
 
 


(१)
सावन आया
जग का हलाहल
पी लेंगे शिव|

(2)

है सूनापन
और भी गहराया
माहे सावन|

(३)
तुम न आए
उदास था गुलाब
रो पड़ी जूही|

(४)
किसने पढ़ी
समन्दर की पाती
चाँद के नाम|

(5)
(लघु कविता)
सावन आया
यह मैसेज
कोयल ने वायरल किया|

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails