Showing posts with label दुनिया. Show all posts
Showing posts with label दुनिया. Show all posts

Monday, September 27, 2010

कुत्ता




उसने मुझे कुत्ता कहा
सबके सामने
चिल्ला कर
बीच सड़क पर.

मेरी वफ़ादारी की घोषणा
पूरी दुनिया के सामने
करना चाहता होगा...

Sunday, February 14, 2010

प्यार का वायरस





(वैलेंटाइन-डे पर विशेष)


तुम्हारे प्यार के वायरस
के अटैक से
सुनहला ज़ुकाम हो गया है
मेरे मन को


और

बार-बार आने वाली
मेरी छींकों की आवाज़ से
गूँजने लगी है दुनिया
सच कहते है न
प्यार छुपाए नहीं छुपता!!!

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails