Showing posts with label दर्द. Show all posts
Showing posts with label दर्द. Show all posts

Sunday, April 18, 2010

नर्सरी का दर्द








मैं
नर्सरी की भूमि हूँ.

मेरी कोख में
अनेक बीज बोए गए
अनेक बार

किंतु ज्यों ही
पनपे थे वे थोड़ा
कि
उखाड़ कर बो दिया गया
उन्हे
अन्यत्र कहीं

मेरी गोद सदा सूनी
जबकि
मैं बाँझ नहीं.

Wednesday, July 22, 2009

नाभिकीय ऊर्जा

नाभिकीय ऊर्जा



सुना है

नाभिकीय ऊर्जा की तकनीक से

सिर्फ एक चम्मच यूरेनियम से

चल सकेगी इक कार

सारी उम्र.



सच सच बताना

जो दर्द तुमने

मुझको दिया है,

उसे मुझे देने से पहले

क्या नाभिकीय ऊर्जा में बदल लिया था ?

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails